Monday, June 01, 2015

क्या आपको भूंख नहीं लगती है ...?

* आप को भूंख नहीं लगती है तो बनाये ये अग्निवर्द्धक चूर्ण ...!










नुस्खा :-
====

भुना हुआ सफेद जीरा-  100 ग्राम

सोंठ पिसी हुई - 50 ग्राम

काला नमक-  50 ग्राम

सेंधा नमक - 150 ग्राम

कालीमिर्च-  50 ग्राम

नीबू का सत-  50 ग्राम

पीपरमेंट - 2 ग्राम  (सभी चीजे आयुर्वेद पंसारी से मिल जायेगी )

सभी चीजों को कूट-पीसकर महीन कपडे से छान कर एक कांच की शीशी में भर कर रख ले  |



मात्रा व सेवन विधि :-
=============

इसे आप आधा चम्मच चूर्ण भोजन के बाद पानी से लें|

लाभ :-
===

* यह बड़ा स्वादिष्ट और अग्निवर्द्धक चूर्ण है| यह भोजन को अच्छी तरह पचाकर भूख बढ़ाता है| गैस बढ़ने या अफरा होने पर चूर्ण के सेवन से काफी आराम मिलता है| पेट सम्बंधी सभी विकारों को दूर करने के लिए यह चूर्ण बहुत उपयोगी है|
उपचार स्वास्थ्य और प्रयोग -

No comments: